{"_id":"59ac5fc24f1c1b12278b5041","slug":"81504468930-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 के बीच एसपी दफ्तर पर आज गरजेंगे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 के बीच एसपी दफ्तर पर आज गरजेंगे जयंत चौधरी
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बढ़ते अपराध और सराय डकैती समेत अन्य केसों का खुलासा न होने के विरोध में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एसपी दफ्तर का घेराव करेंगे। रालोद पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं। दिनभर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया । उधर, प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर पार्टी के पूर्व विधायक साहब सिंह और जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह को नोटिस जारी किया है।
जिले में आए दिन हत्या, डकैती, लूट, चोरी की वारदात हो रही है। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। कस्बा अमीनगर सराय के सराफ विपुल जैन के शोरूम में 24 अगस्त की शाम छह बदमाशों ने डाका डाला । बदमाश करीब 50 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान लूटकर ले गए । चार दिन बाजार बंद रहा। बागपत के मोबाइल शोरूम में 50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ। पुलिस अभी तक न डकैतों को पकड़ पाई है और न ही चोरी का सामान बरामद किया। रालोद ने व्यापारियों का समर्थन कर सोमवार को एसपी दफ्तर के घेराव का एलान किया । रविवार को दिनभर इसकी तैयारी की गई। रालोद और व्यापारी तैयारी मेें लगे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा सोमवार को 11 बजे एसपी दफ्तर पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा बढ़ते अपराध पर जवाब मांगेंगे।
रालोद ने ग्रामीणों से मांगा समर्थन
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और अन्य नेताओं ने ढिकौली, सिखेड़ा, भैड़ापुर, हिसावदा, पिलाना समेत दर्जन गांवों में बैठकर धरने में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर डायरेक्टर जगपाल सिंह, डॉ. अजयवीर, बिट्टू, धर्मेंद्र, अश्वनी तोमर रामनिवास, योगेंद्र, भूरू सभासद शामिल रहे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष को नोटिस
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने जनपद में धारा 144 लागू होने का हवाला देकर रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और पूर्व विधायक साहब सिंह को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा बगैर अनुमति प्राप्त किए कोई धरना-प्रदर्शन किया जाता है कि धारा 144 का उल्लंघन माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।