{"_id":"598b667d4f1c1b86628b4720","slug":"81502307965-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद प्रचार सप्ताह के तीसरें दिन यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेद प्रचार सप्ताह के तीसरें दिन यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन जनता वैदिक इंटर कॉलेज और महिला आर्य समाज आजाद नगर में यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यज्ञ में प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल सिंह आर्य एवं राजेश उज्जवल यज्ञमान रहे। ब्रहा आचार्य विरेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य विरेंद्र कुमार ने कहा परमात्मा ने चारों वेदों का ज्ञान देकर सामाजिक शारीरिक और आत्मिक उन्नति करने का उद्देश्य दिया है। संस्कार की पहली पाठशाला माता की गोद है। इसलिए शास्त्र कहता है कि माता ही निर्माता होती है। इसमें चरण सिंह मलिक, ओमपाल शास्त्री एवं श्रीपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से आर्य समाज की यात्रा की। इसमें राजेंद्र सिंह, ब्रहम सिंह, रश्मि देवी, निशा तोमर, अर्चना चौधरी, नीलम सिंह, अंग्रिस मुनि, गुलाबचंद, जितेंद्र, ओमपाल राठी, नरेश पाल, सचिन तोमर, देवेंद्र शास्त्री, राममेहर, मुकेश कुमार, श्योराज, महावीर सिंह, हरपाल सिंह आदि रहे।