{"_id":"598a0bdc4f1c1bb8208b4611","slug":"81502219228-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया कैंप के लिए ज्योशी नैन का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया कैंप के लिए ज्योशी नैन का चयन
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरूरपुर कलां गांव की होनहार क्रिकेटर ज्योशी नैन का चयन अंडर-19 इंडिया कैंप के लिए हुआ है। एनसीए में यह कैंप 17 अगस्त से 10 सितंबर तक लगेगा। इंटर जोनल में नैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।
सरूरपुर कलां गांव के किसान सुभाष सिंह की बेटी ज्योशी नैन दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलती हैं। पिछले दिनों इंटर जोनल टूर्नामेंट में नैन ने अच्छा खेल दिखाया। नैन ने बताया बंगलूरू की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अंडर -19 की चयनित 25 खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा। बीसीसीआई की निगरानी में होने वाले इस कैंप में शामिल होने वाली वह जिले की इकलौती खिलाड़ी है। सफलता का श्रेय कोच शेखर त्यागी और अपने पिता किसान सुभाष सिंह को दिया। ज्योशी ट्रोनिका सिटी के सीपीएस में क्रिकेट का अभ्यास करती है।