{"_id":"5978ef594f1c1b45578b466b","slug":"81501097817-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा पूजा पर घोषित किया जाए अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा पूजा पर घोषित किया जाए अवकाश
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा सरकार के विश्वकर्मा दिवस के सार्वजनिक अवकाश को रद करने पर समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से विश्वकर्मा दिवस (17 सितंबर) का अवकाश बहाल करने की मांग उठाई।
बुधवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा भगवान विश्वकर्मा आराध्य देवता हैं। रामनवमी, विजयदशमी, जन्माष्टमी की भांति विश्वकर्मा दिवस (17 सितंबर) केवल विश्वकर्मा समाज बल्कि वर्कशाप, दुकान के अलावा औद्योगिक प्रतिष्ठानों, इंजीनियरिंग संस्थान में की जाती है। धूमधाम के साथ समाज के लोग झांकियां निकालते हैं। भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा दिन की छुट्टी को रद कर दिया। इससे समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने डीएम के माध्यम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी कराने की मांग उठाई। इसमें एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, विनोद, प्रदीप, रोहताश, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र, रविंद्र, राजीव, चमन सिंह, संदीप, पदम सिंह, विक्रम, राज कुमार, देवीशरण, सोनू, उमेश, मोहित, ब्रह्म पाल, वीर सैन आदि रहे।