{"_id":"5978ed794f1c1be33e8b474f","slug":"81501097337-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा में संकल्प का होता है विशेष महत्व: ज्योतिषाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा में संकल्प का होता है विशेष महत्व: ज्योतिषाचार्य
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काल सर्प दोष शांति और रुद्राभिषेक के दूसरे दिन भगवान आशुतोष और नव नागों का दिव्य पूजन किया। ज्योतिषाचार्य ने कहा संकल्प पूजा का मूल अंग है और संकल्प का विशेष महत्व होता है।
बुधवार को शहर के जानकी दास मंदिर में चल रहे काल सर्प दोष शांति एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दूसरे दिन ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया पूजा में संकल्प का विशेष महत्व होता है। संकल्प करते समय जो भाव मन में होंगे, पूजा उनकी पूर्ति कराती है। गोस्वामी तुलसी दास ने लिखा है कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करें, सो तस फल चाखा’। इसका मतलब है जैसे व्यक्ति कर्म करेगा, उसको वैसा ही फल मिलेगा। भोलेनाथ की पूजा अर्चना से ही भाग्य को बदला जा सकता है। श्रावण मास में शिव पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। भगवान उमानाथ का शक्कर मिश्रित जल से भव्य रुद्राभिषेक किया। पूजन पाठ के बाद दिव्य आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इसमें प्रधान यज्ञमान दिनेश शर्मा सपत्नीक रहे। इस दौरान अमित खारी, संजीव ढाका, राजेंद्र सिंह, निविन वर्मा आदि मौजूद रहे।