फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्राइवेट-सहायता प्राप्त स्कूल नहीं करा रहे छात्रों की संख्या उपलब्ध

प्राइवेट-सहायता प्राप्त स्कूल नहीं करा रहे छात्रों की संख्या उपलब्ध

Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट-सहायता प्राप्त स्कूल नहीं करा रहे छात्रों की संख्या उपलब्ध
बागपत। सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक बेसिक शिक्षा विभाग को छात्र-छात्राओं का आंकड़ा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। बीएसए ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी प्राइवेट, सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की प्रदेश स्तर पर समीक्षा होनी है। जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को जल्द छात्रों का आंकड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल और ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल ने ब्लॉक क्षेत्र के 101 प्राइवेट स्कूल और आठ सहायता प्राप्त स्कूलों को कई माह पहले नोटिस जारी कर छात्र-छात्राओं का आंकड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, 10 स्कूलों को छोड़कर आज तक किसी भी स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों की संख्या को उपलब्ध नहीं कराया है। चेतावनी देने के बाद भी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सभी प्राइवेट स्कूल और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को चेतावनी दी यदि शीघ्र छात्रों की संख्या उपलब्ध नहीं कराई तो मान्यता को रद्द करा दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed