{"_id":"593ee3aa1126f46c608b4607","slug":"81497293738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से पानी मंगाकर युवक निगल गया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त से पानी मंगाकर युवक निगल गया जहर, मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से पानी मंगाकर युवक ने जहर निगला, मौत
बागपत। चीनी मिल कर्मी उदयवीर के बेटे ने अपने दोस्त से पानी मंगवाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पहले दोस्तों पर जहर देने का आरोप लगाया। बाद में आत्महत्या स्वीकार करते हुए कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया।
बिजरौल निवासी उदयवीर सिंह बागपत चीनी मिल में कर्मचारी है। वह मिल कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि उनका बेटा अभिषेक (20) रविवार शाम दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिया गया था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर उसके साथी उसको घर पर छोड़ने के लिए गए। पता चलते ही परिजन उसे पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
अभिषेक के परिजनों ने पहले आरोप लगाया कि अभिषेक को उसके दोस्तों ने ही जहर दिया है। पुलिस ने उसके दोनो साथियों को हिरासत में ले लिया था। बाद में परिजनों ने कहा कि अभिषेक ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है। कोतवाल अरूण कुमार द्विवेदी का कहना है कि अभिषेक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। उधर पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि उसके दोस्त अभिषेक ने उससे पानी मंगवाया था। पानी मिलते ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में कहने लगा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान था। इसलिए उसने जहर खा लिया है।