{"_id":"593d9d0c4f1c1bcb298b4579","slug":"81497210124-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने बांटी मिठाई
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राम रहीम ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष वेदव्रत आर्य ने बताया चंदौली के एआरटीओ द्वारा ओवर लोड वाहनों पर लगाम नहीं लगा पाए थे। इससे जिले की सड़के टूट गई थी। कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद इसकी शिकायत परिवहन विभाग के मंत्रालय से की, जहां से एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ कार्रवाई की। इससे यूनियन में खुशी का माहौल है। इसके अलावा खेकड़ा तहसील दिवस में डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने ओवर लोड वाहनों को न रोक पाने के कारण एआरटीओ आरएस यादव को फटकार लगाई। शहर के राष्ट्र वंदना चौक और सोनीपत बस स्टैंड पर राहगीरों को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें अमित कुमार गर्ग, राम कुमार, कपिल कुमार, प्रवीण शर्मा, संजीव कुमार, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन