{"_id":"5938560c4f1c1b90038b45c6","slug":"81496864268-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में मारे गए किसानों पर भड़के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में मारे गए किसानों पर भड़के युवा
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर की बिजरौल रोड पर बुधवार को काफी संख्या में युवा एकत्र हुए और मध्यप्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को शोक संवेदना व्यक्त कर भाजपा सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया।
बुधवार को काफी संख्या में छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में युवा एकत्र हुए और भाजपा सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया। अभिलाष तोमर ने कहा मध्यप्रदेश मेें सरकार द्वारा हिंसक कार्रवाई में मारे गए किसानों की मौत का बदला युवा लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है, तभी से किसानों, युवाओं और छात्रों का शोषण हो रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं, वही शिक्षित युवा बेरोजगार हालत में इधर-उधर भटक रहा है। उन्होंने कहा भाजपा किसान विरोधी सरकार है और किसानों से झूठे वायदे करती है। भाजपा सरकार का कोई भी नेता किसानों की दयनीय हालत पर संवेदनशील नहीं है। पूरे देश का किसान भूखमरी की कगार पर है। आए दिन किसान खुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी जरा सी भी चिंता नहीं है। इसमें विकास मलिक, पंकज दांगी, सागर तोमर, सुमित, विशांत, मोहित, मोहित भूरा, सन्नी कुमार, नकुल तोमर, अंकित कुमार, विशाल, संदीप आदि रहे।