फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   8 people failed in driving test, 11 passed the exam

Baghpat News: ड्राइविंग टेस्ट में फेल हुए 8 लोग, 11 ने पास की परीक्षा

Sat, 11 May 2024 01:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 May 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
8 people failed in driving test, 11 passed the exam
बड़ौत। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए बड़ौत डिपो में चल रही सीधी भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को ड्राइविंग टेस्ट में 8 फेल हो गए, जबकि 11 ने परीक्षा पास कर ली। एआरएम ने बताया कि जल्द ही चयनित चालकों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो में 113 बसें निगम व 45 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से तकरीबन 30 से अधिक बसें चालकों की कमी से डिपो में काफी समय से धूल फांक रही हैं। उधर बसों की कमी के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल डिपो ने चालकों की कमी को पूरा करने के लिए चालकों की सीधी भर्ती निकाली है। जहां बृहस्पतिवार को भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदन जमा कराए गए। वहीं शुक्रवार से आवेदनकर्ता का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। आवेदनकर्ता को बस चलाने के लिए दी गई। जिसमें एआरएम भुनेश्वर सिंह, सीनियर फोरमैन सतेंद्र शर्मा, स्टेशन प्रभारी प्रमोद कुमार, कार्यालय सहायक पवन कुमार समेत अन्य कर्मचारी सवार हुए। इस दौरान तेज गति से बस को रोकने, विपरीत स्थिती में बस को नियंत्रित करने सहित अन्य टेस्ट कराया गया। फिलहाल 8 लोग टेस्ट में फेल हो गए। जबकि 11 ने टेस्ट पास कर लिया। स्टेशन प्रभारी प्रमोद कुमार ने चयनित चालकों को जल्द ही ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed