फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   75 crore loan sanctioned to 1175 beneficiaries

ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम में 1175 लाभार्थियों को 75 करोड़ का ऋण स्वीकृत

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
75 crore loan sanctioned to 1175 beneficiaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। लोकमंच पर बुधवार को ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1175 लाभार्थियों को 75 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। 70 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। डीएम राजकमल यादव ने बैंकर्स को जरूरतमंद लोगों के ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को पात्रता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने और लाभार्थी को बैंक के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए। लाभार्थियों के साथ मधुर व्यवहार और रोजगार सर्जन करने में मदद करने के निर्देश दिए। बैंक प्रबंधकों को प्रधानमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण स्वरोजगार योजना, एसएचजीसीसीएल लिंकेज योजना एवं पीएम स्वनिधि योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने और बैंक मित्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा प्रदान करने के प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया। केनरा बैंक के सहायक महा प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बैंक अधिकारियों को सुगम बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, एसबीआई के महा प्रबंधक अरुणा शर्मा, बैंक प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed