{"_id":"5bf9a9a7bdec224191301cd1","slug":"71543088551-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर छोटूराम की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर छोटूराम की जयंती मनाई
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जाट भवन में शनिवार को जिला जाट सभा ने दीनबंधु सर छोटू राम जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके देश और समाज हित में किए कार्यों के बारे में वक्ताओं ने जानकारी दी। उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि सर छोटू राम 1937 से 1946 तक अविभाजित पंजाब के कृषि राजस्व एवं गृहमंत्री रहे। इस काल में उन्होंने कृषि भूमि, राजस्व एवं मंडी सुधार लागू किए। उन्होंने कई शिक्षण संस्थाएं स्थापित कराई। विभाजन के समर्थक सीआर फार्मूला का विरोध किया। उन्होंने गरीब-मजदूर और किसान के हितों के लिए कार्य किए, इसलिए उन्हें दीनबंधु का खिताब मिला। लोक गायक और आर्य समाज के प्रचारक पृथ्वी सिंह को उन्होंने बेधड़क कहकर संबोधित किया। इसमें डॉ. जगपाल सिंह, महासचिव नगेंद्र सिंह, सचिव शीशपाल सिंह, वीरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, ओमप्रकाश धामा, तेजपाल सिंह, सतीश, इंद्रपाल सिंह, विश्वदीप आदि रहे।