{"_id":"5bcf79babdec2269424c0368","slug":"71540323770-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा पदाधिकारियों ने संगठन को किया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा पदाधिकारियों ने संगठन को किया दुरुस्त
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इसमें मुख्य जॉन कोर्डिनेटर सतपाल सिंह पेपला ने कहा कि बसपा में ही सब वर्गों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने इस दौरान सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा भी की। जॉन कोर्डिनेटर मेरठ व सहारनपुर मंडल बाबू चमनलाल, महावीर प्रधान, विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने की। संचालन डॉ. महेंद्र कश्यप ने किया। इसमें जय कुमार जाटव, प्रवीण कुमार, मांगेराम शर्मा, धर्मबीर सिंह, संजय प्रधान, ब्रह्मानंद जाटव, निर्भय सिंह दलित, पवन जाटव आदि मौजूद रहे।
युवा सम्मेलन को सफल बनाने पर विमर्श
बिनौली (बागपत)। विश्व हिंदू परिषद की बैठक मंगलवार को बरनावा में लाक्षागृह पर हुई, इसमें सत्संग सप्ताह, मुजफ्फरनगर में 28 अक्तूबर को होने वाली विभाग बैठक व नवंबर माह में होने वाले हिंदू युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विमर्श हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार को संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। इसमें हिलवाड़ी निवासी अंकुश तोमर बड़ौत प्रखंड का संयोजक बनाया। संचालन जिला मंत्री पप्पन राणा ने किया। जिला संयोजक अमित तितरोदा, मनोज पंवार, योगेंद्र सिंह, धनुष पाल, विपिन तोमर, महेश शर्मा, लोकेश जैन, विजय कुमार आदि रहे।