{"_id":"5b981abd867a557fef6f7eb7","slug":"71536694973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हालत में तब्दील हुआ बड़ौत-कोताना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हालत में तब्दील हुआ बड़ौत-कोताना मार्ग
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-कोताना मार्ग की जर्जर हालत से क्षुब्ध लोगों ने मंगलवार को कोताना रोड पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द मार्ग के निर्माण कराने की मांग उठाई।
मंगलवार को काफी संख्या मेें लोग भूतपूर्व सैनिक सुखदेव पंवार के नेतृत्व में कोताना रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना था कि यह मार्ग कोताना, जागोस, बोहला, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने का काम करता है, लेकिन एक साल से यह मार्ग जर्जर हो चुका है। मार्ग मेें बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सुखदेव पंवार ने बताया कि गत दिनों अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद मार्ग पर पत्थर व रोडे़ डालने का काम शुरू किया, लेकिन अभी तक मार्ग निर्माण का काम शुरू नहीं किया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें सतेंद्र, संजीव तोमर, वेदपाल, आंसु, राजीव, विनय, राकेश, रोहताश, देशपाल, सुरेंद्र तोमर आदि रहे।