फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले किसानों पर करोड़ों लुटाने का दावा, फिर याद दिलाया चुनाव

पहले किसानों पर करोड़ों लुटाने का दावा, फिर याद दिलाया चुनाव

Wed, 12 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पहले किसानों पर करोड़ों लुटाने का दावा, फिर याद दिलाया चुनाव
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास के बहाने जुटे भाजपा के दिग्गजों ने युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 36 हजार करोड़ के भुगतान का दावा किया। नौकरियों का पिटारा खोला, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिमी यूपी के महापुरुषों को सड़कें देने का एलान कर लोगों को साधने की कोशिश की। दिग्गजों ने पहले काम गिनाए और इसके बाद साल 2019 याद दिलाना भी नहीं भूले। महागठबंधन पर बरसे, सपा-बसपा, कांग्रेस को कोसा। इसके उलट रालोद पर कोई सियासी वार नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया।
विज्ञापन

बहाना तो हाईवे के शिलान्यास का था, लेकिन भाजपा के दिग्गजों का निशाना साल 2019 का लोकसभा चुनाव ही रहा। भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसानों की नब्ज टटोली गई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने यहां तक कह दिया कि जब योगी के डर से गुंडे बदमाश यूपी छोड़ सकते हैं तो किसानों के करोड़ों रुपये नहीं देने वाले चीनी मिल मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। भीड़ में बैठे किसानों को उम्मीद जगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बात किसानों ही शुरू की। 36 हजार करोड़ रुपये के भुगतान करने और 10 हजार करोड़ जल्द करने का दावा किया। सीएम ने किसानों के अलावा खिलाड़ियों, युवाओं और शिक्षकों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महापुरुषों और खिलाड़ियों के नाम पर सड़कों का नाम रखने का एलान भी किया। सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए गए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पूरा भाषण किसानों के इर्द गिर्द ही घूमता रहा। बायो ईंधन से किसानों की आय बढ़ाने की उम्मीद जगाई। भाजपा के दिग्गज साल 2019 के लिए किसानों, नौजवानों को साधने के लिए इकट्ठा जरूर हुए, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव के नतीजों में कितना कमल खिलता है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि 73 प्लस का टारगेट
बागपत। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि 73 प्लास का टारगेट है। जनता भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए साल 2014 से बड़ी जीत यूपी में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान पर नाराज हुए किसान तो सीएम ने हुए सख्त
बागपत। जिस वक्त सीएम किसानों को बकाया भुगतान दिलाने की बात कर रहे थे, भीड़ में खड़े होकर किसानों ने हाथ हिलाकर नाराजगी जाहिर की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोन का जिक्र करते हुए कहा कि 15 अक्तूबर तक भुगतान हर हाल में देना होगा, किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed