फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क निर्माण को लेकर आवास विकास कालोनी में बनी तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

सड़क निर्माण को लेकर आवास विकास कालोनी में बनी तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर आवास विकास कालोनी में बनी तनावपूर्ण स्थिती बरकरार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में सड़क निर्माण मेें एक व्यक्ति अवरोध बना हुआ है, बृहस्पतिवार को भी उक्त व्यक्ति ने काम पर पहुंचे मजदूरों को दौड़ा लिया। इस सड़क को लेकर काफी दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी है, इसे देखकर एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित कर कोतवाली पुलिस से निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं दोनों पक्ष अपने-अपने मुद्दे पर अड़े हैं।
नगर पालिका परिषद आवास विकास कॉलोनी मेें सड़क निर्माण का कार्य करा रही है, लेकिन कॉलोनी का एक व्यक्ति कार्य को पूरा नहीं करने दे रहा है इससे चालीस परिवार के लोग प्रभावित हैं, जबकि कुछ लोग इस सड़क का विरोध इसलिए कर रहे है कि उनके मकान नीचे आ जाएगा। कई दिन से ठेकेदार के मजदूरों को कुछ परिवार के लोग धमका कर भगा रहे हैं, कई बार नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा व पुलिस भी मौकेे पर पहुंची, लेकिन इसका निस्तारण नहीं हुआ और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी काम करने पहुंचे ठेकेदार के मजदूरों को एक व्यक्ति ने दौड़ा लिया। बाद में सूचना पर पहुंचे लोगों ने संबंधित व्यक्ति को खरी-खोटी सुनाई और तहसील में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर अपना-अपना पक्ष रखा। एसडीएम ने इस मामले मेें चल रही तनातनी को देखकर कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई कर मुचलकों में पाबंद करने के निर्देश दिएं हैं। चेयरमैन अमित राणा ने कहा हर हाल में सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed