{"_id":"5b4e48734f1c1b38748b588f","slug":"71531857011-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
सरोरा में नगवा कुटी पर किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में पंचायत का आयोजन किया। इसमें किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। निर्णय लिया कि 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल 21 जुलाई को मथुरा में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। यदि कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो 25 जुलाई से बड़ौत तहसील में किसान अनशन पर बैठ जाएंगे। इसमें सरकार को सबक सिखाने का निर्णय लिया।
पंचायत में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लें, निजी नलकूपों का बिल हरियाणा के बराबर 30 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर हो, घरेलू बिजली के बिल 100 रुपये प्रति माह हो, चौगामा नहर का निर्माण पूरा कराकर रेगूलर पानी छोड़ा जाए, गोवंश पालने के लिए 300 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु के हिसाब से किसानों को दिए जाए आदि मुद्दों को लेकर मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि गाय रक्षा किसान कर सकता है और कोई नहीं कर सकता। किसानों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया, लेकिन उन्होंने किसानों के कुछ नहीं किया। किसान एकजुट होकर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। चीनी मिलें यदि किसानों को 25 प्रतिशत एडवांस दें तो गन्ना की बुवाई करनी चाहिए, नहीं तो किसान गन्ने की बुवाई करना छोड़। किसी दूसरी फसल को बुवाई शुरू करें। पंचायत में एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी व एसडीएम बुढ़ाना कुमार गौतम किसानों के बीच पहुंचे। किसानों से कई घंटे वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं मिला। पंचायत में 11 सदस्य कमेटी गठित की। निर्णय लिया कि 21 जुलाई को मथुरा में 11 सदस्य कमेटी ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करेगी। ऊर्जा मंत्री ने यदि कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो 25 जुलाई से किसान बड़ौत तहसील में आमरण अनशन शुरू करेंगे।
इसकी अध्यक्षता ठाकुर मुकेश सिंह ने की। संचालन भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला व ओमवीर सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इसमें भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा, भाकियू हरियाणा के महामंत्री दीप लाल, भाकियू हरियाणा अध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, शिवाजी राय देवरिया, महेश सिंह गोंडा, कुबेर सिंह मध्यप्रदेश, जमील अहमद, ब्रहम सिंह, प्रधान रामपाल तोमर, कृष्णपाल तोमर, चौबीसी चौधरी सुभाष, मुकेश मलिक, भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत, दीपक सोम, राजेंद्र सिंह यादव, योगेंद्र राणा, मास्टर आनंद छिल्लर, तेजपाल सिंह, अब्दुल वहीद, मास्टर गफ्फार, बलजोर सिंह आर्य, सुंदर लाल, राजेंद्र सिंह, किरण पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, रोहताश, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तीन ट्रक पकड़ने पर किसानों ने किया हंगामा
दोघट। सरोरा में नगवा कुटी पर किसानों की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान बुढ़ाना पुलिस ने तीन ट्रकों को ओवरलोड बताकर पकड़ लिया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने कहा ट्रक किसानों के हैं। पकड़े गए लोगों को छोड़ा जाए, नहीं तो मेरठ-करनाल हाइवे जाम कर देंगे। एसडीएम बुढ़ाना कुमार गौतम ने फोन कर बुढ़ाना कोतवाली से तीनों को छुड़वाया। इस दौरान दोघट और बुढ़ाना पुलिस फोर्स पंचायत स्थल पर तैनात रही।