{"_id":"5b217a244f1c1bab6e8b7b6d","slug":"71528920612-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर दिया स्पष्टीकरण
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शासन द्वारा प्रतिनिधियों की शिकायतों के समाधान करने और आख्या उपलब्ध कराने के संबंध में डीआरडीए ने सांसद और विधायक से प्राप्त शिकायतों के संबंध में सीडीओ पीसी जायसवाल को जवाब दिया है।
जिले के 10 विभागों द्वारा विभिन्न सांसद, विधायक और अन्य प्रतिनिधियों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। डीएम ने इसकी समीक्षा की तो रोष व्यक्त किया सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी विभागों को नोटिस जारी किया। डीआरडीए पर 13 शिकायतें लंबित थी। उन्होंने सीडीओ को लिखित में अपना स्पष्टीकरण भेजा। इसमें उन्होंने बताया कि एक शिकायत का निस्तारण किया जा चुका है। सांसद निधि से 15 कार्यों की धनराशि आवंटन हुई। श्मशान घाट निर्माण, जौहड़ी में बड़ौत विधायक केपी मलिक द्वारा निर्माण कार्य, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और सांसद के कार्यों के लिए प्राक्कलन गठन की कार्रवाई की जा चुकी है। सांसद के अन्य कार्य प्रस्ताव है प्राक्कलन गठन की कार्रवाई की जा रही है। सोंटी में जल निकासी के लिए नाला निर्माण की कार्रवाई के लिए प्रकरण भूमि संरक्षण अधिकारी को अतंरित किया गया है। अन्य विभागों द्वारा अभी तक कार्रवाई नहीं की है।