फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ गांवों में प्रस्तावित कार्यो के लिए आठ करोड रुपये स्वीकृत

आठ गांवों में प्रस्तावित कार्यो के लिए आठ करोड रुपये स्वीकृत

Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आठ गांवों में प्रस्तावित कार्यो के लिए आठ करोड रुपये स्वीकृत
बागपत। श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन से होने वाले सिलाना कलस्टर के आठ गांवों में विकास के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। धनराशि से प्रस्तावित कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना संचालित की है। इसके तहत गांवों में पानी की टंकी, मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्प्लेस, मल्टीपरपज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण भवन, चिलिंग प्लांट, पाक, मल्टीपरपज हॉल, आश्रम पद्धति विद्यालय, खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना कराई जाएगी। शासन की ओर से जिले के छपरौली ब्लॉक के सिलाना को कलस्टर बनाया गया है। इसके तहत बासौली, मुकंदपुर, बरवाला, चंादनहेड़ी, लुहारा, शेरपुर, हलालपुर का चयन किया है। इन गांवों में प्रस्तावित कार्य होंगे। शासन ओर से इन गांवों में प्रस्तावित कार्य कराने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। इसके माध्यम से विकास कार्य कराया जाएगा। इन प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा कार्य आश्रम पद्धति विद्यालय है। जिसमें करोड़ों रुपये का खर्च आएगा। प्रशासन ने संबंधित गांवों में निर्माण कराने के लिए भूमि का चयन तेज कर दिया है। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि स्वीकृत हुई धनराशि से प्रस्तावित कार्यों कराएं जाएंगे। डीएम की अध्यक्षता में जल्द बैठक होगी। इसमें कार्यों को गति देने के लिए मंथन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed