{"_id":"5ab8014e4f1c1ba4238b7557","slug":"71522008398-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लाइनमैन की संविदा खत्म करने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट लाइनमैन की संविदा खत्म करने की तैयारी शुरू
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात प्राइवेट लाइनमैन द्वारा कार्यालय पर सक्रिय बाहरी व्यक्तियों और दलालों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली की बढ़ती शिकायत को देखकर एसई ने अधिशासी अभियंता प्रथम को प्राइवेट लाइनमैन की संविदा समाप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि विद्युत निगम के अफसरों को पिछले कुछ महीनों से एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात प्राइवेट लाइनमैन की कार्यालय पर सक्रिय दलालों के साथ मिलीभगत कर उपभोक्ताओं से नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, त्रुटि पूर्ण बिल ठीक कराने, विद्युत कार्यालय में बिल जमा कराने, लोड बढ़ाने और घटाने सहित मीटर को नो डिस्पल और रीडिंग कम कराने सहित निजी नलकूप कनेक्शन दिलाने के बहाने अवैध वसूली करने की शिकायत मिल रही है। विगत माह भी चेकिंग अभियान के बहाने प्राइवेट लाइनमैन द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यालय में हंगामा कर एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा का घेराव कर उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी।
उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही अवैध वसूली की शिकायत के बाद निगम के अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर प्राइवेट लाइनमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का मन बना लिया है। कभी भी उक्त लाइनमैन की संविदा समाप्त कर उसे कार्यालय से हटा दिया जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा ने कहा उक्त प्राइवेट लाइनमैन की लगातार अवैध वसूली की शिकायत मिल रही है। एसई रामबीर सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित लाइनमैन की संविदा समाप्त कर कार्यालय से हटाने के निर्देश दिए हैं।