{"_id":"5ab4063b4f1c1bc0078b6a5f","slug":"71521747515-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में गुस्सा
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
उपभोक्ताओं को हजारों में बिल आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर माह बिल जमा करने के बाद भी कई कई हजार के बिल आना परेशानी का सबब बना हुआ है। हलाकान उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम की तानाशाही अब सहन नहीं की जाएगी और इसकी शिकायत लखनऊ तक की जाएगी।
उपभोक्ता रामनिवास ने बताया कि उसने पिछले माह की बिल जमा कराया, लेकिन अब जो बिल उसे मिला उसमें पिछला बकाया भी जुड़ा है जो जुड़ कर तीन हजार से भी ज्यादा है, जबकि पहले उनका बिल सात सौ से ज्यादा कभी नहीं आया। बबलू ने बताया कि पिछले माह उसने पूरा बिल जमा कराया, इसकी रसीद भी उसके पास है, लेकिन फिर भी उन्हें हजारों रुपये जोड़कर का भेजा। उपभोक्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके न ही मीटर की रीडिंग ही ठीक है और न ही बिल की धनराशि। रामपाल का कहना था कि उनके मीटर की रीडिंग लेने कोई नहीं आता और बिल दो से तीन हजार रुपये आ रहा है, जबकि मीटर में इस मानक के अनुसार यूनिट ही नहीं है।
हलाकान उपभोक्ता इतने ही नहीं काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं तो विद्युत निगम की तानाशाही से परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने कहा किसी भी उपभोक्ता का बिल मानक के अनुसार नहीं आ रहा है। निगम हजारों के बिल भेजकर उपभोक्ताओं को शोषण कर रहा है। अधिकतर उपभोक्ता समय या अन्य परेशानी के चलते विरोध नहीं कर पाते है, इससे निगम नाजायज फायदा उठा रहा है। ज्यादा बिल होने पर निगम उपभोक्ता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर रहे हैं इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा । किसी भी तरह से अब शोषण सहन नहीं किया जाएगा और इसकी शिकायत लखनऊ तक भेजी जाएगी ताकि निगम द्वारा उपभोक्ताओं को ठगे जाने से निजात मिल सके। निगम के जेई अंकुर कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के गलत आए बिल ठीक कराने के बाद ही जमा कराए जा रहे हैं, किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा।