{"_id":"5aa581084f1c1bac758b4dea","slug":"71520795912-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हिंदू-मुस्लिम : सुशील चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हिंदू-मुस्लिम : सुशील चौधरी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश कमेटी के महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुशील चौधरी ने कहा कि हिंदू और मुस्लिमों को एक होकर जातिवाद के खिलाफ लड़नी होगी। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान हो चुका है।
रविवार को मेरठ रोड स्थित हिना गार्ड में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुशील चौधरी ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। जातिवाद की राजनीति हावी होती जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युवा और समाज के हर तबके लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर देश में जातिवादी ताकतों से सावधान रहने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रही है।
इसमें कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों को बांटकर सिर्फ सत्ता हथियाने और लोकतंत्र के खत्म करने पर आमादा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका और अधिक हो गई है। हमें हिंदू और मुस्लिम भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की चुनौती है। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट सरफराज अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत एडवोकेट ने किया। कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें अनिल देव त्यागी, राकेश शर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, खिलेराम, हमबीर सिंह, भगवती देवी, नईमा खान, राजपाल शर्मा, वकील अहमद, दीपक शर्मा, पप्पू जख्मी, सतीश शर्मा, अमन कुरैशी, आदित्य मलिक आदि रहे।