{"_id":"5aa191304f1c1bbf758b4631","slug":"71520537904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पत्नी को भेंट किया पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की पत्नी को भेंट किया पौधा
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें महिला दिवस पर भारतीय एकता संगठन के तत्वावधान में महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें शहीद की पत्नी को पौधा भेंट कर स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह और संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तोमर ने किया। डॉ. आरपीएस तोमर ने कहा कि आज बेटियां लड़कों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर रही हैं। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि बेटी और बेटा एक समान है। हमें इसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए।
प्रधानाचार्य जेपी सिंह व संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तोमर ने 2010 में शहीद सैनिक वीरेंद्र सिंह की पत्नी संतोष देवी के संघर्ष की सराहना की। बताया कि पति के शहीद होने के बाद संतोष देवी ने हार नहीं मानी और मजदूरी कर अपने एक बेटे आशीष पंवार को आर्मी में भेजा और दूसरे बेटे हिमांशु पंवार को बास्केटबाल का खिलाड़ी बनाया। कार्यक्रम में आसीम, आशीष कुमार, नीरज सैनी, गौरव, सागर, धीरज पांचाल, अनुज चौहान, हिमांशु तोमर का योगदान रहा।