{"_id":"5aa1907c4f1c1b8c778b466e","slug":"71520537724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे संविदा कर्मचारी के परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसे संविदा कर्मचारी के परिजनों का प्रदर्शन
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रठौडा गांव में गत देर शाम विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलसे संविदा कर्मचारी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जेई और एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।
संविदा कर्मचारी के परिजनों का कहना था कि पावर कारपोरेशन में विद्युत सप्लाई सुचारू करने सहित अन्य विभागीय कार्यों में संविदा कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं। थोडे़ से मानदेय के लिए दिन-रात जान हथेली पर रखकर वे विभाग के कार्यों को निपटाने में जुटे रहते हैं, लेकिन जब संविदा कर्मचारियों के साथ कोई हादसा हो जाता है तो विभाग उसकी सुधि नहीं लेता। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम रठौडा गांव का लाइनमैन मुस्तकीम बुरी तरह से झुलस गया, लेकिन सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने जेई अंकुर सहित एसएसओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि जेई अंकुर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के बावजूद अवैध वसूली में जुटे रहते हैं। उन्होंने कार्रवाई व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
उधर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा की पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। पंचायत उसका समर्थन करती है, यदि इसमें लापरवाही बरती गयी तो आंदोलन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा ने बताया कि मौके पर टीम को भेजा। इसमेें आस मोहम्मद, इकबाल, शमीम, आरिफ, शौकत, मेहरबान, जमील शामिल रहे।