{"_id":"5aa044654f1c1ba32a8bb257","slug":"71520452709-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षक नेता ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षक नेता ने शुरू किया धरना
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को शिक्षक नेता तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
धरने पर बैठे शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने कहा आए दिन रोडवेज बसे तहसील के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर सवारी भरते हैं, इस कारण हाईवे पर जाम लग जाता है। उन्होंने बावली चुंगी स्थित रोडवेज विभाग की भूमि की दोबारा नाप तौल कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने, सिरसली गांव स्थित तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई। साथ ही शिक्षा विभाग के अफसरों पर आरोप लगाया कि पेपर वायरल के बहाने विभागीय अधिकारी बोर्ड परीक्षा में फर्जी शिक्षकों की नियुक्त के मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जांच की जाए। उन्होंने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।