{"_id":"5a906eeb4f1c1bc83b8b88a0","slug":"71519415019-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौहड़ी में हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिक से अधिक पौधेरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. दिनेश बंसल, सचिव डा. अनुराग मित्तल, शिक्षक नेता कुलभूषण ने किया। अध्यक्ष डा. दिनेश बंसल ने कहा कि आज लोग पेड़ों का का अंधाधुंध अवैध कटान कर रहे हैं, जिस कारण लगातार पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि अब प्राकृतिक आपदाएं बढ़ गई हैं। कुलभूषण ने भी विचार रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधान रामकुमार, कुलभूषण, सोहनलाल, राजेंद्र, अक्षित, नूपेश वर्मा आदि शामिल रहे।
उधर पर्यावरण संरक्षण दल की ओर से वृक्ष लगाओ, वर्षा लाओ और हरा-भरा हो जिला अपना अभियान के तहत माला देवी बालिका जूनियर हाईस्कूल भगवानपुर नांगल में 101 वृक्षों का रोपण किया गया। दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने बताया कि पिछले वर्ष संस्थान की ओर से 25 हजार पौधे लगाए गए थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कुसुमलता, योगेश शर्मा, योगेश कुमार, अशोक कुमार, मनीष, भगत सिंह, अनुज पंवार, मनदीप, प्रिंस व इमरान शामिल रहे।