फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जौहड़ी के शूटरों ने दिखाया जलवा

जौहड़ी के शूटरों ने दिखाया जलवा

Sun, 29 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जौहड़ी के शूटरों ने दिखाया जलवा
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बीपी सिंघल इंडौर शूटिंग रेंज जौहड़ी में चल रही तीन दिवसीय जनपदीय शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को जौहड़ी के शूटरों ने वर्चस्व बनाए रखा।
शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को दस मीटर एयर पिस्टल पीप साइट जूनियर मैन में सागर तोमर बड़ौत, पंकज बड़ौत, सौरव बागपत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बढ़त बनाई। दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मैन में रचित चौधरी बागपत, मुकुल चिकारा बड़ौत, अनमोल राठी बागपत आगे रहे। दस मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर मैन में लवीश कुमार बड़ौत, राजन सराय, आसिफ सराय ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 12 वर्ष बालिका वर्ग मेें डोली जाटव जौहडी ने प्रथम, अनिष्का सराय ने द्वितीय और शैली सेनी चरथावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर वोमेन में हिना, मानवी, शुगन तोमर जौहड़ी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन नीतू श्योरान और वाजिद खान ने संयुक्त रूप से किया। इसमें कोच अरविंद तोमर, रवि जाटव, मृगेंद्र तोमर, फारूख अली, फरमान खान, सचिन, मनोज, कुलदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed