फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संगीत की धुन पर दिखाया कला का हुनर

संगीत की धुन पर दिखाया कला का हुनर

Thu, 28 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
संगीत की धुन पर दिखाया कला का हुनर
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव आयोजित किया । विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीआईसी बावली की छात्राओं ने दृश्य कला में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद अजमेरिया ने भजन सुनाकर उपस्थित शिक्षक और छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कला उत्सव का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह और डीआईओएस पीके मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 27 टीमों ने भाग लिया। कला उत्सव में नृत्य, नाट्य और दृश्य कला पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। संगीत में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, दृश्य कला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, नृत्य में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत प्रथम एवं जीआईसी बावली द्वितीय स्थान पर रहा। नाट्य कला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत प्रथम रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ , %नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का’ के प्रसिद्ध गायक प्रमोद अजमेरिया ने भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेताओं को सम्मानित किया । स्कूल के प्रबंध समिति ने पुरस्कृत किया। संचालन नम्रता यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, कविता चौधरी, चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, सीता तोमर, उमेश चौहान, डॉ. उमलेश कुमार, उषा रानी, गजेंद्र सिंह, नरेश कुमार शर्मा, मधु सक्सेना, डॉ. सुनील चौहान, अंतरिक्ष कुमार, हुक्कम सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्य स्तर पर दमखम दिखाएंगे छात्राएं
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में कला उत्सव में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया । प्रधानाचार्य कविता चौधरी ने बताया दृश्य कला में टीम प्रथम और नृत्य में दूसरे स्थान पर रही। उनके विद्यालय की छात्राएं ताजमीन, पूजा, मीनाक्षी और मेघा राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed