{"_id":"5991fd384f1c1b72398b4728","slug":"71502739768-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की लीलाओं पर निकाली झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की लीलाओं पर निकाली झांकियां
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा में कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए एक से बढ़ कर एक झांकियां प्रस्तुत की। छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उनको गोकुल छोड़ने जाते वासुदेव और उन पर छाया करते शेषनाग, मिट्टी खाते बाल कृष्ण को डांटती मैया यशोदा, नाराज इंद्र देव से रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाते श्रीकृष्ण और कंस का वध करते श्रीकृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसमें अपेक्षा, कृष्णा राणा, गरिमा, निधि वर्मा, सावित्री देवी का सहयोग रहा।