फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसए दफ्तर पर शिक्षामित्रों का ताला, पुलिस से धक्का-मुक्की

बीएसए दफ्तर पर शिक्षामित्रों का ताला, पुलिस से धक्का-मुक्की

Fri, 28 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर पर शिक्षामित्रों का ताला, पुलिस से धक्का-मुक्की
बागपत। समायोजन रद करने से खफा शिक्षा मित्रों ने बीएसए दफ्तर में तालाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। कलक्ट्रेट से बीएसए दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। एलान किया हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। फैसले से शिक्षामित्र बेकार और बेघर हो गए हैं। यूपी की भाजपा सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम योगी आदित्य नाथ के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र संघ की जिलाध्यक्ष कुशलता चौहान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्र कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन ने यहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। वक्ताओं ने कहा वह बेघर और बेसहारा हो गए हैं। यूपी सरकार राजनीति कर रही है। उनका पक्ष सही तरीके से नहीं रखा गया। कलक्ट्रेट से शिक्षा मित्र पैदल मार्च कर बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में पहुंचे और तालाबंदी करने लगे। सीओ संजीव सुमन और वंदना शर्मा के नेतृत्व में यहां तैनात पुलिस बल ने शिक्षा मित्रों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षा मित्र नहीं माने तो पुलिस और शिक्षा मित्रों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सीओ ने बामुश्किल शिक्षा मित्रों को शांत किया। शिक्षा मित्रों की मांग पर पुलिस ने बीएसए समेत अन्य कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाला, इसके बाद यहां तालाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन

बीएसए योगराज सिंह ने कहा शिक्षा मित्र धैर्य से काम लें और कानून का पालन करें। शासन की ओर से अभी किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। जैसे ही कोई निर्देश मिलेंगे, शिक्षा मित्रों को अवगत करा दिया जाएगा। शिक्षा मित्रों ने कहा दो दिन तक बीएसए दफ्तर पर उनका ताला लटका रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ नारेबाजी की । करीब दो घंटे तक यहां प्रदर्शन के बाद शिक्षा मित्र वापस कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। शुक्रवार को भी धरना दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा वाहनों का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें जिला संरक्षक बिजेंद्र भाटी, भरत शर्मा, राजेश पंवार, सचिन शर्मा, राहुल भारत, अरुण कुमार, मईनुद्दीन, सुभाष कुमार, गौरव कुमार, पवन सिंह, आरती, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed