फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूरणपुर नवादा के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

पूरणपुर नवादा के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पूरणपुर नवादा के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत।
विज्ञापन

पूरणपुर नवादा गांव के लोगों का आरोप है कि एक महिला ने प्रॉपर्टी के लिए झूठे मुकदमा दर्ज करा दिए हैं। आरोपी लगातार धमकी दे रही है। उन्होंने एएसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पूरणपुर नवादा गांव की वृद्धा मूर्ति देवी और अन्य लोगों ने बताया कि परिवार की एक महिला का व्यवहार ठीक नही है। वह उनकी प्रोपर्टी अपने नाम कराना चाहती है। इसी कारण आरोपी महिला उनसे रंजिश रखती है। उनकी पुलिस से झूठी शिकायत करती रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का जिला बदर रह चुका एक व्यक्ति साथ दे रहा है। आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महिला ने उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमे दर्ज करा दिए हैं, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने एएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर चमन सिंह, सचिन, रकम सिंह, सुरेश चंद, राजेंद्र, ब्रह्म सिंह, प्रीति देवी, नीतू, सुदेश, चंचल, ओमबती, मुनेश, ममता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed