फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नांगल के सलीम के कांधे पर कांवड़

नांगल के सलीम के कांधे पर कांवड़

Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
नांगल के सलीम के कांधे पर कांवड़
नांगल के सलीम के कंधे पर कांवड़
विज्ञापन

- सभी को दिया प्रेम और सौहार्द का संदेश

दोघट (बागपत)। भगवानपुर नांगल के सलीम खान ने हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अल्लाह के नाम के साथ उसने हर-हर महादेव के भी जयकारे लगाए। उसके बाद परशुरामेश्वर मंदिर पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उसके बाद गांव पहुंचकर मंदिर में जल चढ़ाया।
शुक्रवार को सलीम ने बताया कि उसका खुद का यह फैसला था उसने परिवार में यह इच्छा जाहिर की तो परिजन भी खुश हुए। बताया कि इससे पूर्व भी वह बालाजी के दर्शन कर आया है तथा गढ़ गंगा में स्नान भी करते है। कांवड़ लेकर कांवडिय़ों के साथ बम-बम भोले के नारे लगाने में काफी सकून दिल को मिला। परिवार में उसकी पत्नी इस्लामन और पांच बच्चे भी है। उसने कहा कि दोनो धर्मों का पालन करता है। मंदिर और मस्जिद में जाते है। पेशे से मजदूर है। बताया दो माह पहले एक पेड़ के नीचे दब गया था बजरंग बली का नाम लिया तो जान बच गई। प्रधान बिट्टू, मास्टर राममेहर शर्मा, विक्रम शर्मा, हरि मोहन इसकी सराहना की।
विज्ञापन

शिवरात्रि का त्यौहार पर पुरा महादेव मंदिर से लेकर जिले के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही आना-जाना शुरू हो गया था। वहीं हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने भी गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। शिवरात्रि पर महिला और पुरूषों ने उपवास रखे। शाम के समय शिव अराधना के बाद व्रत खोले। रमाला, छपरौली, अमीनगर सराय, बालैनी, चांदीनगर, भड़ल, निरपुड़ा, दाहा, कान्हड़, दोघट, टीकरी, पुसार, बामनौली, पलड़ी, मुलसम के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed