{"_id":"596a67674f1c1b0b7d8b4823","slug":"71500145511-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की विचार धारा से जुड़ रहा हर वर्ग का व्यक्ति : राकेश जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की विचार धारा से जुड़ रहा हर वर्ग का व्यक्ति : राकेश जैन
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यकर्ताओं को कहा पौधरोपण जरूर करें।
शनिवार को गढ़ी कलंजरी गांव में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन रहे। उन्होंने मंदिर सहित परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा लोगों को स्वच्छ हवा दिलाने में पेड़ों का सबसे ज्यादा अहम योगदान रहता है। सभी कार्यकर्ता एक पौधा जरूरी लगाए और उसकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करें। पौधा जब पेड़ बनेगा, तो सभी को लाभ होगा।
उन्होंने कहा देश और प्रदेश में भाजपा मजबूत हो रही है उन्होंने कहा कार्यकर्ता अनाप-सनाफ बयानबाजी से बचे। वहीं दिल्ली के सीनियर सिटीजन के जेसी शर्मा और उनकी टीम ने पौधरोपण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाहर से आए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामपाल ने की। इसमें सुरेंद्र, महकार, खेकड़ा देहात मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, विनोद कसाना, डब्बू पहलवान, संजय सैन, सरदार सिंह फौजी, करतार, सतेंद्र, अवधेश त्रिपाठी, यूनुस बालियान आदि रहे।