{"_id":"5956ab5d4f1c1b14348b4af9","slug":"71498852189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां खत्म, आज खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियां खत्म, आज खुलेंगे स्कूल
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लीजिएं, छुट्टियां खत्म हो गई। आज फिर स्कूल खुलेंगे। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत पर कई स्कूलों में हवन कार्यक्रम है। छुट्टियों में मस्ती कर रहे बच्चों को फिर से किताबों में व्यस्त होना पड़ेगा। सरकारी स्कूलों की आधी अधूरी तैयारियां है। ड्रेस नहीं पहुंची है।
शनिवार से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले दिन की शुरूआत हवन पूजन के साथ होगी। कई स्कूलों में इसकी तैयारियां की गई है। उधर, सरकारी स्कूलों की तैयारियां पूरी नहीं है। जिले में 778 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 82 हजार छात्र-छात्राओं को ड्रेस और किताबों की दरकार रहेगी। जिले के अफसरों ने ड्रेस वितरण के लिए कागजों पर प्लान तैयार किया हुआ है, लेकिन अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग को बजट जारी नहीं हुआ है। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि बजट अवमुक्त होते ही कार्य तेजी के साथ कराया जाएगा। लगभग 20 हजार छात्रों के डे्रस की सिलाई कराने के लिए सहायता समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बजट के बाद ही किताबो भी बांटी जाएगी।