{"_id":"594432944f1c1b7d0a8b4936","slug":"71497641620-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल में गहराया विद्युत संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल में गहराया विद्युत संकट
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौल में गहराया विद्युत संकट
बड़ौत (बागपत)। ब्लाक के बिजरौल गांव में गत एक माह से विद्युत संकट छाया हुआ है। लोगों को नाममात्र ही विद्युत सप्लाई मिल पा रही है। बिजली न मिलने से गांव मेें लगे लघु उद्योग धंधे में चौपट हो गए हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर लोगों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है।
ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा बिजरौल गांव के सैकड़ों लोगों को भुगतान पड़ रहा है। गांव मेें 33/11 केवीए का बिजलीघर होने के बावजूद लोगों को एक माह से नाममात्र ही विद्युत सप्लाई मिल पा रही है। ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार का कहना है कि कई बार निगम के अधिकारियों को गांव में विद्युत व्यवस्था सुचारु कराएं जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
समाजसेवी पंकज का कहना है कि एक तो भीषण गर्मी से लोग परेशान है, ऊपर से अंधाधुंध कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। दिन में तो दो से तीन घंटे सप्लाई मिल जाती है, लेकिन रात्रि में तो सप्लाई ठप कर दी जाती है। बिजलीघर का भी फोन या तो स्विच ऑफ कर दिया जाता है या फिर अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते। इसके चलते गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।