{"_id":"593d9b6f4f1c1b11188b45ca","slug":"71497209711-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के उतार चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के उतार चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के उतार चढ़ाव से बढ़ीं बीमारियां
बड़ौत (बागपत)।
बार-बार मौसम में हो रहे उतार और चढ़ाव से तरह-तरह की बीमारियों फैलने लगी है। जिस कारण प्रतिदिन सीएचसी पर विभिन्न बीमारियों के सैकड़ों मरीज इलाज कराने को पहुंच रहे हैं, लेकिन सहीं ढंग से इलाज न मिल पाने के कारण मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है। इसको लेेकर मरीजों मेें आक्रोश पनप रहा है।
गत एक सप्ताह से कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी बारिश और हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम के इस उतार और चढ़ाव के चलते नगर और क्षेत्र में लोग बुखार, उल्टी, दस्त, एलर्जी के शिकार हो रहे हैं। यहीं कारण है कि प्रतिदिन सीएचसी पर इन बीमारियों से ग्रस्त मरीज इलाज कराने को लेकर सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन सीएचसी पर सही ढंग से इलाज न मिल पाने के कारण मरीजों में आक्रोश पनप रहा है। मरीजों में सलीम, सन्नी, कल्लू, मेहरबान, तराबू, मोनिका, रूबी, रश्मि ने कहा सीएचसी पर इलाज कराने के लिए पर्चियों बनवाने को लेकर लाइन में खड़े हो जाते हैं। कई घंट लाइन में लगने के बाद पर्चियां तो बन जाती है। इसके बाद उपचार होगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। मरीजों ने कहा सही ढंग सेे इलाज नहीं किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा सीएचसी पर आने वाले प्रत्येक मरीज का मै स्वयं इलाज करता हूं।