{"_id":"593856f94f1c1bc6078b45d0","slug":"71496864505-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मल्ल बहनों का संतनगर में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मल्ल बहनों का संतनगर में स्वागत
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। संतनगर गांव की मल्ल दोनों बहनों ने हिमाचल प्रदेश में हुए दंगल में कई पहलवानों को पटखनी देकर इनाम जीते। बुधवार को दोनों बहनों का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश के कांगडा जनपद के गंगध कस्बे में श्री सिद्ध पीठ दयालु महाराज दंगल का 3 से 6 जून तक चला। इसमें देश के कई प्रांतों से नामचीन पहलवानों ने भाग लिया था। इस दंगल में संतनगर गांव निवासी लक्ष्मी देवी की दो बेटी (नीलम तोमर और मेघना तोमर) ने भी भाग लिया। कुश्ती की कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक बटोर चुकी नीलम तोमर ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली के पहलवानों को पटखनी दी। दंगल के आयोजकों ने नीलम को तांबे की हनुमान की गदा और तांबे का घड़ा इनाम के रुप में दिया। जबकि छोटी बहन मेघना तोमर ने भी हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड के पहलवानों को मात दी। दंगल के आयोजकों ने मेघना को कांसे का घड़ा इनाम के रुप में दिया। बुधवार को विजेता महिला पहलवान बहनों के गांव में पहुंचने पर खेल प्रेमी ग्रामीणों ने दोनों बहनों को भी सम्मानित किया।