फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   70 objections were raised on the voter list, more than 20 farmers were found dead

Baghpat News: मतदाता सूची पर 70 आपत्ति आई, 20 से अधिक किसान मिले मृतक

Thu, 26 Sep 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 26 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
70 objections were raised on the voter list, more than 20 farmers were found dead
बागपत। सामान्य निकाय चुनाव के लिए सहकारी समिति व गन्ना चीनी मिल समिति पर अनंतिम मतदाता सूची चस्पा करने पर 70 से अधिक आपत्ति पहुंची। इनमें 20 किसान मतदाता मृतक मिले और 50 से अधिक का नाम व पता गलत मिला। निर्वाचन अधिकारियों ने आपित्तयों की जांच करने के बाद सभी का निस्तारण कर अंतिम सूची चस्पा कर दी। वहीं, सामान्य निकाय चुनाव के लिए आज से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो सहकारी गन्ना व दो चीनी मिल समिति पर सामान्य निकाय के लिए 26 सितंबर से नामांकन किए जाएंगे। इससे पहले अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। मंगलवार को दोनों चीनी मिल व दो समिति पर 70 से अधिक आपत्ति पहुंची। इनमें बागपत सहकारी गन्ना विकास समिति पर 12, बागपत चीनी मिल में 20, मलकपुर सहकारी गन्ना विकास समिति पर 20 और रमाला चीनी मिल में 18 से अधिक आपत्ति पहुंची।
विज्ञापन

इनमें 20 किसान मृतक पाए गए, कई मतदाताओं के नाम व पता गलत था। निर्वाचन अधिकारियों ने बुधवार को जांच करने के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया गया और मृतकों के नाम सूची से काट दिए गए। वहीं जिनके नाम व पता गलत था सही कर दिया गया। जांच करने के बाद अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सामान्य निकाय के लिए आज से होंगे नामांकन
सामान्य निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनके लिए नामांकन प्रक्रिया सहकारी गन्ना विकास समिति में समिति कार्यालय बागपत, मलकपुर सहकारी समिति के लिए बड़ौत के गायत्री देवी कालेज ऑफ एजूकेशन, बागपत चीनी मिल स्थिति समिति कार्यालय, रमाला सहकारी चीनी मिल स्थित समिति कार्यालय पर नामांकन किए जाएंगे। चुनाव में एक लाख 80 हजार के करीब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और तीन सितंबर को सुबह आठ बजे शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed