फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   70 lakh rupees water and house tax owed to the municipality

नगर पालिका ने जारी किए बिजली और पानी के बिल

Thu, 24 Sep 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
70 lakh rupees water and house tax owed to the municipality
नगर पालिका ने जारी किए बिल, कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे राजस्व वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका का शहर में 70 लाख रुपये पानी और हाउस टैक्स के बकाया है। इसी को देखते हुए पालिका की ओर से उपभोक्ताओं के बिल जारी कर दिए है। पालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर बकाएदारों से राजस्व की वसूली करेंगे।

नगर पालिका के शहर में पानी के पांच हजार 196 कनेक्शन है। इसके अलावा शहर में 12 हजार मकान व छह हजार दुकानों से हाउस टैक्स आता है। लंबे समय से बार-बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी उपभोक्ता पानी का बिल और हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे है। पालिका की ओर से पूर्व में बडे़ बकाएदारों को नोटिस भी जारी किए गए थे। पालिका के आरआई शीतल कुमार ने बताया कि शहर में पालिका का पानी का 50 लाख तथा हाउस टैक्स का 20 लाख रुपये बकाया है। नोटिस जारी करने के बाद भी लोग पालिका के पानी के बिल व हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे है। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि पालिका की ओर से सभी बकाएदारों के बिल भिजवा दिए गए है। पालिका के कर्मचारियों को घर-घर जाकर राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed