फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   70-big wheat crop submerged as Rajbeha breaks the track

रजबहे की पटरी टूटने से 70 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

Fri, 17 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
70-big wheat crop submerged as Rajbeha breaks the track
बड़ौत (बागपत)। तिलवाड़ा गांव से गुजर रहा रजबहे की पटरी टूटने से दर्जनों किसानों की करीबन 70 बीघे गेहूं व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। तिलवाड़ा गांव के जंगल से पूर्वी यमुना नहर से जुड़ा रजबहा बह रहा है। यह खंद्रावली, तुगाना, चन्दनहेड़ी से गुजरता है। शुक्रवार को अचानक इस रजबहे की पटरी टूटने से क्षेत्र के यशपाल, संजीव, सत्यपाल, सुनील, सुल्तान, भोपाल, संजय, धर्मवीर, श्याम सिंह की करीबन 70 बीघे से अधिक गेहूं और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। पानी के कटान के चलते चकरोड में गहरा गड्ढा हो गया। वहां से बुग्गी लेकर जाने वाले कई किसान इसमें गिरने से बाल-बाल बचे। पीड़ित किसानों का कहना था कि हाल ही में गेहूं की फसल की कटाई की थी, लेकिन रजबहे की पटरी टूटने से पूरी फसल जलमग्न होने के कारण खराब हो गई। किसानों ने आर्थिक मदद की मांग की। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना था कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed