{"_id":"5fd4fbf38ebc3e3b6074c2a8","slug":"7-degree-maximum-temperature-with-light-drizzle-baghpat-news-mrt5152942115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से सात डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से सात डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमा
विज्ञापन
बागपत में शनिवार को हाईवे पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
शनिवार को मौसम ने बदली करवट, ठंड बढ़ने से ठिठुरे लोग
सुबह कोहरा भी छाया रहा, सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रही धीमी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मौसम ने एकाएक करवट बदली है। हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन का तापमान 18.9 डिग्री तक गिर गया, जिस कारण ठंड बढ़ गई। लोग ठिठुर गए। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन रात के समय मौसम बदलना शुरू हुआ। शनिवार सुबह चार बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधे घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री तक गिर गया, जिससे ठंड बढ़ गई। रात का तापमान 12.2 डिग्री रहा। सर्दी बढ़ने के कारण लोगों ने गरम कपड़ों का सहारा लिया।
बुजुर्गों व बच्चों का रखे विशेष ख्याल
बागपत। मौसम में आए बदलाव ने सर्दी का अहसास करा दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और बच्चों को सर्दी, बुखार, खांसी और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
क्या बरतें एहतियात
- पूरी आस्तीन के गरम कपड़े पहनें।
- घर से बाहर निकलते समय सिर, पैर ढककर व मास्क का प्रयोग करें।
- पौष्टिक आहार ले और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
- गरम पानी का प्रयोग करें।
- सर्दी लगने पर तुरंत चिकित्सक का परामर्श लें।

शनिवार को सर्दी के बीच हाईवे पार करती महिलाएं।- फोटो : BAGHPAT