फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   7.20 lakh theft by breaking ATM along the highway

हाईवे किनारे एटीएम तोड़ा, 7.20 लाख रुपये चोरी

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
7.20 lakh theft by breaking ATM along the highway
बागपत। बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे स्थित काठा गांव में बृहस्पतिवार रात एटीएम तोड़कर करीब 7.20 लाख रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। सुबह घटना का पता चला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

काठा गांव में कैनरा बैंक शाखा व एटीएम एक ही भवन में स्थित हैं। शुक्रवार सुबह स्टाफ बैंक में पहुंचा तो उनको एटीएम क्षतिग्रस्त मिला। एटीएम का कैश भी गायब था। स्टाफ ने घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को दी। जिससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीओ अनुज मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज में बृहस्पतिवार रात में बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। बैंक अफसरों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व एटीएम में कैश डाला गया था। एटीएम से करीब 7.20 लाख रुपये चोरी होना माना जा रहा है। बैंक अफसर एटीएम का रिकार्ड चेक कर रहे हैं। इस घटना से ग्रामीण भी सकते में हैं।
विज्ञापन

पुलिस की मुस्तैदी की खुली पोल
हाईवे किनारे एटीएम तोड़कर नगदी चोरी होने से पुलिस की मुस्तैदी की पोल भी खुल गई है। इस वारदात से जाहिर है कि रात में हाईवे पर पेट्रालिंग नहीं की जा रही है। जिससे बदमाशों में खौफ नहीं है। इसलिए वे वारदातों को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सीओ अनुज मिश्रा का कहना है की एटीएम में चोरी हुई है, लेकिन कितने रुपये चोरी किए गए इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed