फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   67 children affected by TB, health department's concern increased

Baghpat News: टीबी की चपेट में आए 67 बच्चे, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

Fri, 10 May 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 10 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
67 children affected by TB, health department's concern increased
बागपत। जिले में बच्चे भी तेजी से टीबी की चपेट में आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में पिछले चार महीने में 1139 टीबी के नए मरीज मिले हैं और इनमें से 67 मरीज 15 वर्ष तक की आयु के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी का उपचार शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ही जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक जनवरी से 30 अप्रैल तक कराए गए सर्वे में 1139 टीबी के नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे बड़ी बात यह है कि 67 मरीज 15 वर्ष तक की आयु के हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पौष्टिक भोजन की कमी, स्वच्छता की कमी के कारण लोग टीबी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। टीबी संक्रामक व बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है। मरीज के संपर्क में आने से बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। टीबी की बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता के साथ मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बागपत व बड़ौत ब्लॉक में बच्चे ज्यादा टीबी के मरीज
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे कराने पर टीबी के सबसे ज्यादा मरीज बागपत व बड़ौत ब्लॉक में मिले हैं। इन दोनों ब्लॉक में करीब पचास प्रतिशत मरीज मिले हैं। इन सभी का उपचार शुरू करा दिया गया है और उनको नियमित जांच कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही खानपान में कोई समस्या नहीं हो, उसके लिए हर महीने पांच सौ रुपये निश्चय पोषण को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीमारी के लक्षण
- दो सप्ताह तक लगातार खांसी रहना
- रात में सोते समय पसीना आना
- भूख कम लगना, सांस फूलना
- बार-बार बुखार आना और थकावट रहना
- लगातार वजन कम होगा
----
ये बरतें सावधानी
-बच्चे के जन्म से एक माह के अंदर बीसीजी. का टीका लगवाएं
-खांसते व छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें
-लक्षण नजर आने पर समय से जांच व उपचार कराएं।
-क्षय रोगी के पास मास्क लगाकर जाएं
- भीड़ में जाने से बचे और मास्क का प्रयोग करें
-क्षय रोगी के कपड़े व बिस्तर का इस्तेमाल न करें
-----
वर्जन - जिले में 1139 टीबी के मरीज मिले हैं। इनमें से 67 मरीज 15 साल से कम आयु के हैं। मरीजों को विभाग की ओर से निशुल्क इलाज के साथ निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत भत्ता दिया जा रहा है। - डॉ. यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed