{"_id":"5bfc4f75bdec2241641d3a9a","slug":"61543262069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शिक्षा से होता है उजियारा : अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शिक्षा से होता है उजियारा : अजित सिंह
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा शिक्षा से ही समाज की तरक्की होती है। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। लोगों को अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।
सोमवार को अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का चौधरी अजित सिंह ने ढिकौली गांव में पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना जरूरी है। तभी वह समाज के विकास में अपना योगदान कर सकेंगी। वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा खेलकूद, सेना, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में जिले की महिलाओं ने बाजी मारी है। बेटे और बेटी एक समान होते हैं। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। यह समाज में नई चेतना पैदा करेगा और महिलाओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, युवा अध्यक्ष वसीम रजा, ओमवीर ढाका और सुदेश मलिक मौजूद रहे।