फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धरने पर डटे कर्मचारी, समर्थन मिला

धरने पर डटे कर्मचारी, समर्थन मिला

Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
धरने पर डटे कर्मचारी, समर्थन मिला
बागपत। विकास भवन में सहकारी समिति कर्मचारियों का 14वें दिन भी धरना जारी रहा। किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति एवं प्रधान सुशील चौधरी ने कहा कि कर्मचारी दस घंटै समितियों पर मेहनत से ऋण वितरण, वसूली एवं खाद वितरण करते हैं।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं को चलाने में पूर्ण योगदान रहता है। इसके बाद भी समय पर वेतन और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा जाता है जो अन्याय है। रबी फसल की बुआई के लिए खेत तैयार हो गए, लेकिन खाद, बीज की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सरोहा, लोयन मलकपुर प्रधान दीपक तोमर, प्रधान बदरखा, राजकुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया। शासन से तीनों मांगों को मानने की आह्वान किया। आप नेता सोमेंद्र ढाका, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए। राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, धर्मवीर सिंह राणा, विवेक राणा, सुरेंद्र सिंह, कंवर पाल सिंह, अतर पाल यादव, श्रीपाल शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश धामा, प्रभाष कुमार, संदीप कुमार, कर्मवीर तोमर, अंकुर कुमार, देशपाल सिंह, प्रवीण कुमार, ब्रहमपाल शर्मा, अशोक संचालन, कर्मवीर यादव, संजीत राणा, रविंद्र कुमार, बालेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, पिंटू सिंह, विकास शर्मा, रजनीश, नीतेश कुमार, उस्मान, तनवीर अहमद, अनिल शर्मा, विपिन कुमार, दीप सिंह भाटी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed