{"_id":"5bb9122d867a5514bd29aaae","slug":"61538855469-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ मजबूत तो संगठन की जीत लाजमी : गुलाम मोहम्मद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ मजबूत तो संगठन की जीत लाजमी : गुलाम मोहम्मद
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। बालैनी में सपा का बूथ सम्मेलन हुआ। इसमें बूथ अध्यक्ष और सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सभी बूथों को मजबूत करने पर बल दिया। आने वाले लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर जीत दिलाने के लिए प्रेरित किया।
इस सम्मेलन में पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि बूथ से ही संगठन को मजबूती मिलती है। एक बूथ भी कमजोर रहेगा तो वहां पर जीत नहीं होगी। बूथ अध्यक्ष और सदस्य एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर पार्टी की जीत होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर सपा की जीत होगी। कार्यकर्ता अपने बूथ से लेकर गांव तक से पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। अपील की सभी एकजुट और संगठित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया हर बूथ से जीत दिलाएंगे। पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। इसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह यादव ने की। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, अभयवीर यादव, सुरेंद्र पंवार, डॉ. शकील अहमद, प्रवेंद्र, श्रीराम यादव, राजीव प्रधान, डब्बू चौहान, महिला विंग की अध्यक्ष संगीता ठाकुर, रविंद्र यादव, शिवराम यादव, वसीम खोखर रहे।