{"_id":"5b50e9ac4f1c1b3b748b5dbc","slug":"61532029356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ स्कूली और 25 ओवरलोड वाहनों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ स्कूली और 25 ओवरलोड वाहनों को किया सीज
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। बिना परमिट और अनफिट मिलने पर आठ वाहनों को सीज किया। इसके अलावा अन्य 25 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
बृहस्पतिवार को स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगे वाहन के चालकों में हड़कंप मचा रहा है। सुबह और दोपहर के समय एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने अनफिट और बिना परमिट के चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बड़ौत, खेकड़ा और बागपत में बिना परमिट ओर अनफिट मिले आठ वाहनों को सीज किया। उन्होंने बताया कि जिले में 86 स्कूली वाहन ऐसे चल रहे हैं जिनके पास न तो कोई परमिट और पूरी तरह से अनफिट हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी स्कूल संचालक और प्रबंधकों को नोटिस जारी किया। डीआईओएस के माध्यम से भी नोटिस जारी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों के अलावा 25 ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया है।