{"_id":"5b1ed79e4f1c1b6d4d8b5ebc","slug":"61528747934-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर टीबी खोजो अभियान में 80 की हुई जांच, एक को पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर टीबी खोजो अभियान में 80 की हुई जांच, एक को पुष्टि
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले की तीन तहसील और 16 गांवों में डोर-टू-डोर टीबी के मरीज खोजों अभियान का सीएमओ और जिला क्षय रोग अधिकारी ने शुभारंभ किया। 68 टीमों ने पहले ही दिन 80 लोगों के सैंपल लिए। इसमें एक मरीज को रोग की पुष्टि हुई। अभियान 29 जून तक चलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर से सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश ने घर-घर टीबी के मरीज खोजो अभियान की शुरूआत की। हरी झंडी दिखाकर टीम को गांव और तहसील क्षेत्र के लिए रवाना किया। सीएमओ ने निर्देश दिए सही प्रकार से टीबी की जांच की जाए। पुष्टि होने पर मरीज का सही प्रकार से उपचार करें। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि जिले से टीबी के रोग को खत्म किया जाएगा। इसके लिए टीम घर-घर जाकर सही प्रकार से जांच पड़ताल करें। यह अभियान आज से शुरू हो गया है जो 29 जून तक चलेगा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील सहित उनके 16 गांवों में टीबी के मरीजों की जांच होगी। इसके लिए 68 टीमों लगाई। 26 टीमे बागपत तहसील, 26 खेकड़ा और 16 टीमे बड़ौत तहसील और चयनित किए गए 16 गांवों में घर-घर जाकर जांच पड़ताल करेगी। जिला समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया पहले टीम 80 लोगों के बलगम की जांच हुई। जिसमें एक को टीबी की पुष्टि हुई है। उसका अब इलाज शुरू किया जाएगा।
यहां पर पहुंची टीमे
बागपत तहसील का पूरा शहर, सिसाना, गौरीपुर, निवाड़ा, खुब्बीपुर, बड़ौत तहसील में पठान कोर्ट मोहल्ला, कोताना, औसिक्का, इदरिशपुर, गुराना, बड़ावर, खेकड़ा तहसील पुरा शहर, पाली, काठा, मवीकलां, सांकरौद, नंगला बढ़ी, सुन्हैड़ा और बसी गांव का चयन किया गया है।