{"_id":"5ad652bc4f1c1b350b8b51da","slug":"61523995324-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सता बदलते ही बदले महिलाओं के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सता बदलते ही बदले महिलाओं के दिन
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गरीबी का दंश झेल रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब सीआरपी की टीम मैदान मेें उतर गई है। शासन से मिले निर्देश के बाद टीम गांव-गांव जाकर प्रत्येक घरों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दे रही है।
प्रदेश में सत्ता बदलते ही महिलाओं के दिन बदलने लगे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ अब प्रदेश सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ठान ली है। इसके तहत प्रदेश सरकार ने सीआरपी की टीम का गठन किया है। साथ ही टीम को निर्देशित किया है कि वे गांव-गांव जाकर प्रत्येक घर मेें जाए और घर के कामकाज मेें जुटी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दे। शासन के निर्देश पर टीम बड़ौत ब्लाक के रूस्तमपुर, जागौस, किशनपुर और अलावलपुर गांव पहुंचा। गांवों में टीम एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर एवं डीडीओ हुबलाल और एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह के निर्देश पर कार्य कर रही है। टीम मेें शामिल तेलांगना के सदस्य घर-घर जाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के अलावा अन्य रोजगार प्राप्त जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हेें आमदनी बढ़ाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने पति के साथ मिलकर परिवार का पालन-पोषण अच्छी तरह से कर सके। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि टीम में 20 सदस्य शामिल हैं। टीम फील्ड मेें उतरने के बाद महिलाओं के अंदर जिज्ञासा पूर्ण प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बड़ौत ब्लाक सहित जनपद मेें स्वयं सहायता समूह बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।