{"_id":"5ad4fb114f1c1b5c098b4f15","slug":"61523907345-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों के ग्रामीण बैंक कर्मियों के खिलाफ धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों के ग्रामीण बैंक कर्मियों के खिलाफ धरने पर बैठे
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गांव महावतपुर, रूस्तमपुर, बावली स्थित सिंडिकेट बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ कई गांवों के ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ ग्रामीणों के बैंक कर्मियों के खिलाफ धरना देने की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक छुट्टी पर चले गए हैं। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को फैक्स कर खातेदारों के खाते से पैसे निकालने और खातेदारों से अभद्रता करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की।
ग्राम प्रधान महावतपुर मुकेश, प्रधान गूंगा खेड़ी संजीव, प्रधान अजय कुमार, प्रधान जगदीश आदि के नेतृत्व में बावली सहित अन्य गांवों के ग्रामीण सिंडिकेट की शाखा के सामने धरने पर बैठे है। उन्होंने कहा बावली निवासी अब्दुल हकीम पुत्र अब्दुल हमीद, अनूप पुत्री अजेंद्र, केशू पुत्र दीपचंद के बैंक खातों से धनराशि निकाल ली गई। इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा जब गांव के लोगों ने शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई की जानकारी लेने बैंक कर्मियों के पासे जाते हैं तो वे अभद्रता करते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक में पासबुक, गन्ना भुगतान को खाते मेें न दर्शाना, लेन-देन के कार्य में पैसे निकालना, मृतक खाता धारकों को कार्रवाई न कराने पर पैसे न देने आदि समस्याओं को लेकर धरना शुरू किया गया है। बैंक कर्मियों के खिलाफ गांव रूतस्मपुर, बावली, फतेहपुर, गूंगा खेड़ी, बरवाला, खड़खड़ी के खातेदार धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भी फैक्स भेजकर शिकायत की और आरोपी बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। धरने पर प्रशांत, वीरेंद्र, शांतुन, विनय, अमित, विशाल, विकास, विपिन, अर्जुन, सलीम, सेवाराम, ओमपाल, सत्यपाल, हरपाल आदि शामिल रहे। देर शाम आंदोलनकारियों ने पीड़ित खातेदारों की तरफ से बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया किसानों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।